पीलीभीत। जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी पीलीभीत ने शारदा बैराज, बनबसा पहुंचकर बाढ़ नियंत्रण एवं जलस्तर की स्थिति का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जलस्तर, बाढ़ की संभावित स्थिति और नियंत्रण के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार वर्षा को देखते हुए जलस्तर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्रभावी रखने के निर्देश दिए गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *