पुवायां। पुवायां क्षेत्र में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से शारीरिक दर्द और हड्डियों व मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं से परेशान मरीजों को काफी सहूलियत मिल रही है। पुवायां में संचालित बाला जी फिजियोथैरेपी क्लीनिक मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है।क्लीनिक के संचालक एवं वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अतुल मिश्रा ने बताया कि कमर, कंधे, घुटने व पैरों के दर्द, साइटिका, गर्दन के दर्द, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, स्पोर्ट्स इंजरी और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं के उपचार में फिजियोथैरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका है। फ्रैक्चर के बाद होने वाली परेशानियों और सर्जरी के बाद भी मरीजों को फिजियोथैरेपी की सुविधा दी जाती है।उन्होंने बताया कि मरीज की समस्या के अनुसार आधुनिक मशीनों और मैनुअल थेरेपी के माध्यम से उपचार किया जाता है। स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को फिजियोथैरेपी के लिए दूसरे शहरों में जाने की परेशानी से भी राहत मिल रही है।
