लखनऊ। यूपी कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से अलग होने के बाद अपने अगले कदम को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि अब वह राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं।दिव्या मित्तल ने साफ किया कि वह फिलहाल किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक पहल का उद्देश्य आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और उनकी आवाज को मंच देना होगा।पूर्व आईएएस अधिकारी ने उत्तर प्रदेश को अपनी कर्मभूमि बताते हुए कहा कि वह यहीं से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगी। उनका कहना है कि वह लोगों के साथ मिलकर ऐसा राजनीतिक मंच तैयार करना चाहती हैं, जिसकी प्राथमिकता जनता से जुड़े सवाल और उनकी समस्याएं हों।प्रशासनिक सेवा में रहते हुए दिव्या मित्तल की कार्यशैली और विभिन्न जिलों में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा होती रही है। अब राजनीति में आने के उनके ऐलान के बाद उनके अगले कदम और प्रस्तावित राजनीतिक मंच को लेकर लोगों की नजरें उन पर टिकी हैं।अपने वीडियो संदेश के जरिए दिव्या मित्तल ने यह संकेत दिया है कि उनकी राजनीति पारंपरिक दलगत राजनीति से अलग रहने और सीधे जनता से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रखने की कोशिश होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *