PET-2026 परीक्षा को लेकर शाहजहाँपुर पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
शाहजहाँपुर, 25 अक्टूबर 2026। PET-2026 परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर, सदर, तिलहर एवं यातायात ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। साथ ही अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने और परीक्षा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना तथा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है। इसके लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।#ShahjahanpurPolice #UPPolice #PET2026 #ShahjahanpurNews




