शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को विकासखंड कलान के ग्राम सथरा धर्मपुर पहुंचकर मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जमीन की स्थिति और निर्माण से जुड़ी तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कलान प्रभात राय ने बताया कि ग्राम सथरा धर्मपुर में एमआरएफ सेंटर की स्थापना के लिए गाटा संख्या 131 की लगभग एक हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। जिलाधिकारी ने मौके पर भूमि का निरीक्षण करते हुए उसके क्षेत्रफल, सीमांकन और निर्माण के लिए उपयुक्तता के संबंध में जानकारी ली।डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिह्नित भूमि के राजस्व अभिलेखों की जांच करते हुए मौके पर उपलब्ध जमीन का भी सत्यापन कराया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, जिससे निर्माण कार्य शुरू करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।जिलाधिकारी ने एमआरएफ सेंटर के निर्माण से जुड़ी आगामी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेंटर की स्थापना से ठोस कचरे के बेहतर प्रबंधन, अपशिष्ट के पृथक्करण और पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *