514 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद

शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक को 514 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।पुलिस के मुताबिक, रविवार रात संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रात 1:18 बजे सीतापुर-बरेली बाईपास से मोहल्ला सरायकाइयां जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों के पास घेराबंदी कर अकील पुत्र नन्हे उर्फ नब्बू हसन (25) निवासी नई बस्ती, थाना रामचंद्र मिशन को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 514 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन मिला।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 202/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार, उपनिरीक्षक जगत सिंह, कमलेश कुमार और कांस्टेबल सहदेव कुमार व दिनेश कुमार शामिल रहे।




