उत्तर प्रदेशताजा खबरें

जर्जर स्कूल देख भड़के डीएम, प्रभारी शिक्षक से मांगा जवाब

रोटी गोदाम विद्यालय में मिलीं खामियां, जींस-टीशर्ट में मिले प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब

शाहजहाँपुर। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए शनिवार को मतदेय स्थलों पर लगे विशेष शिविरों का जायजा लेने निकले जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह रोटी गोदाम स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंच गए। जर्जर भवन देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके से ही बीएसए को फोन कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में देरी पर जवाब मांगा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि किसी संभावित हादसे को टाला जा सके। उन्होंने मामले में देरी पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रभारी अध्यापक जींस-टीशर्ट पहने मिले। इस पर डीएम ने आपत्ति जताते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में तैनात कर्मचारियों को पद की गरिमा और अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश कुमार मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button