पुवायां। शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के गांव नत्थापुर में चिता की आग में मीट पकाने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को गांव निवासी वीरपाल ने अपने पिता के अंतिम संस्कार के दौरान रामचरन, राजेन्द्र और सुरेन्द्र सिंह पर चिता की आग में मीट पकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।सोमवार को पुलिस ने नत्थापुर तिराहे से रामचरन (40), राजेन्द्र (32) और सुरेन्द्र सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, रामचरन और राजेन्द्र का पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक रामवीर और कांस्टेबल अक्षय बालियान व विष्णु कुमार शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *