रोजगारउत्तर प्रदेशताजा खबरें

अनावा में बायो फ्यूल प्लांट का भूमि पूजन, क्षेत्र में रोजगार की उम्मीदें बढ़ीं

एमएलसी सुधीर गुप्ता ने किया वरदांत ग्रीन एनर्जी एंड बायो फ्यूल प्लांट का शिलान्यास, किसानों को भी मिल सकता है लाभ

शाहजहांपुर। जिले के सिंधौली विकासखंड के ग्राम अनावा में हरित ऊर्जा की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई। सोमवार को 133 तिलहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव अनावा में एमएलसी सुधीर गुप्ता ने बीडी शर्मा के प्रतिष्ठान वरदांत ग्रीन एनर्जी एंड बायो फ्यूल प्लांट प्राइवेट लिमिटेड का विधि-विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।प्लांट की स्थापना से क्षेत्र में हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। परियोजना से किसानों को भी लाभ मिलने की संभावना है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा।यह पहल केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान और प्रदूषण मुक्त भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। प्लांट की स्थापना से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है।भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय लोग और प्लांट के प्रमोटर्स मौजूद रहे। सभी ने परियोजना की शुरुआत पर प्रसन्नता जताते हुए इसके सफल संचालन और क्षेत्र के विकास में योगदान देने की कामना की।

Related Articles

Back to top button