उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से गूंजा बंडा, विहिप-बजरंग दल ने किया शोभायात्रा का स्वागत

बंडा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन

बंडा। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सोमवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। बालाजी नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बंडा चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विहिप के प्रांत सह-संयोजक राहुल, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख सुधीर, जिला संयोजक अजीत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष आकाश जोशी, अतुल गुप्ता, अभिषेक सिंह, संजय सिंह, शिवम त्रिवेदी, वानिलेश और नगर मंत्री शिवम सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।शोभायात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजन में महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज में एकजुटता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button