शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला झंडा कलां में बिजली विभाग की लापरवाही के आरोपों के बीच जर्जर बिजली का खंभा अचानक ई-रिक्शा पर गिर गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में बिजली के पुराने खंभों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।बताया जा रहा है कि मुख्य मार्ग पर लगा बिजली का पोल काफी समय से जर्जर हालत में था। उसका निचला हिस्सा गल चुका था। अचानक पोल के गिरने से ई-रिक्शा उसकी चपेट में आ गया और चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।स्थानीय स्तर पर बिजली के पुराने और जर्जर खंभों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वेल्डिंग के सहारे खड़े किए गए ऐसे पोलों की मजबूती और सुरक्षा की जांच कराना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

जर्जर पोलों पर कब होगी कार्रवाई

इस घटना ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों की मांग है कि शहर में लगे पुराने और कमजोर बिजली के खंभों का सर्वे कराकर उन्हें जल्द बदला जाए।अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी इस घटना को कितनी गंभीरता से लेते हैं और आम लोगों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *