शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बनखंडी पुलिया के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

जैतीपुर पुलिस ने बनखंडी पुलिया के पास से पकड़ा, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज है मुकदमा

पुलिस के मुताबिक, बीती 11 सितंबर को एक महिला की शिकायत पर विनय, ओमहीर और सुमित पुत्रगण अवधेश के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की अन्य धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। विवेचना में सेठपाल का नाम भी सामने आया।इसी क्रम में 19 सितंबर को जैतीपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कलाकंद, थाना हजरतपुर, जनपद बदायूं निवासी सुमित उर्फ शोभित (18), विनय (24) और सेठपाल (20) को बनखंडी पुलिया के निकट से रात करीब 9:07 बजे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव सोलंकी के साथ कांस्टेबल गगन कुमार, प्रशांत कुमार, दीपांशु और प्रदीप कुमार शामिल रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *