शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में मंगलवार सुबह ट्रक की टक्कर के बाद चलती हुंडई वर्ना कार में आग लग गई। गंगा देवी नर्सिंग होम के पास हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात रही कि कार सवार पिता-पुत्र सुरक्षित बच गए।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे पीआरवी-8384 को कार में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को कार स्वामी धीरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर के बाद उनकी कार संख्या UP27BZ9282 में आग लग गई।
हादसे के समय धीरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव (35) अपने 13 वर्षीय बेटे उज्जवल के साथ कार में सवार थे। दोनों हथौड़ा बुजुर्ग के निवासी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझवाई। हादसे में पिता-पुत्र को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *