बरेली। क्योंलड़िया क्षेत्र में काफी दिनों से ग्रामीणों को घायल कर दहशत फैलाने वाले तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह रेस्क्यू कर पकड़ लिया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने अभियान चलाकर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने में सफलता हासिल की।
तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। काफी दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की दहशत के चलते लोग भयभीत थे। वन विभाग की टीम की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की।
