शाहजहांपुर। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बुधवार को अपनी मांगों को लेकर आरटीओ कार्यालय पहुंचे। संगठन का कहना है कि करीब 48 घंटे पहले LIU के माध्यम से आरटीओ कार्यालय को सूचना दी गई थी कि संगठन के पदाधिकारी आरटीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने आएंगे।
संगठन के अनुसार, पूर्व सूचना के बावजूद आरटीओ कार्यालय में अधिकारी मौजूद नहीं मिले। पदाधिकारियों को जानकारी मिली कि आरटीओ शाहजहांपुर से बाहर गए हुए हैं। आरटीओ से मुलाकात नहीं होने पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नाराज हो गए और जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष शांतनु बेश, महानगर महासचिव पवन मिश्रा, संगठन महामंत्री शुभम मिश्रा समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
