शिक्षा
पीईटी की पहली पाली में 68.88 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

8688 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 5984 उपस्थित, 2704 ने छोड़ी परीक्षा—-19 केंद्रों पर परीक्षा, एडीएम प्रशासन ने परखीं व्यवस्थाएं; कंट्रोल रूम से निगरानी
शाहजहाँपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली में शनिवार को 68.88 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले के 19 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 8688 अभ्यर्थियों में से 5984 उपस्थित रहे, जबकि 2704 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर इंतजामों का जायजा लिया। वहीं, जिला स्तरीय अधिकारी कंट्रोल रूम से परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।



