मनोरंजनताजा खबरेंदुनियादेश

ओसीएफ रामलीला: 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम, भरत-मिलाप देख नम हुईं दर्शकों की आंखें

अयोध्यावासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का तिलक कर कराया राज्याभिषेक

शाहजहांपुर। ओसीएफ फैक्ट्री स्टेट में आयोजित श्रीरामलीला के अंतर्गत हर्षोल्लास के साथ श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, भरत-मिलाप के भावुक दृश्य को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा का शुभारंभ टीसीएल महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष शिल्पा एस. डोईफोडे, महिमा सिंह और प्रियंका सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा फैक्ट्री स्टेट के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें शामिल आकर्षक झांकियों का स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।श्रीरामलीला मंच पर हुए मंचन में दिखाया गया कि 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या लौटते हैं। उनके आगमन पर भरत सहित अयोध्यावासी भावपूर्ण ढंग से उनका स्वागत करते हैं। इसके बाद गुरु वशिष्ठ भगवान श्रीराम का तिलक कर उनका राज्याभिषेक करते हैं। भरत-मिलाप के इस मार्मिक प्रसंग ने उपस्थित दर्शकों को भावुक कर दिया।आकर्षक झांकियों ने मोहा मनशोभायात्रा में भगवान श्रीराम की भूमिका मोहित, लक्ष्मण की अमित, माता सीता की रानी और हनुमान की भूमिका अंकित अवस्थी ने निभाई। शिव दरबार की झांकी में शिव की भूमिका सुभाष तथा पार्वती की भूमिका लक्ष्मी ने निभाई। नौका पर बलराम की भूमिका देवांश शुक्ला ने निभाई। बाल लक्ष्मण के रूप में तनिष्क, बाल सीता के रूप में तान्या और बाल केवट के रूप में सूर्यांश मिश्रा शामिल रहे।मंचन में कलाकारों ने निभाईं महत्वपूर्ण भूमिकाएंरामलीला मंचन में राम की भूमिका मोहित, लक्ष्मण की अमित, भरत की पारस, शत्रुघ्न की रोहित, गुरु वशिष्ठ की संदीप आर्य, कौशल्या की अनन्या, सुमित्रा की लक्ष्मी, हनुमान की अंकित अवस्थी और विभीषण की भूमिका देवेंद्र पाल ने निभाई। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने रामकथा के प्रसंगों को जीवंत कर दिया।श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा और राज्याभिषेक के आयोजन ने परिसर में भक्तिमय वातावरण बना दिया। भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और राजगद्दी पर विराजमान होने के प्रसंग के साथ कार्यक्रम हर्षोल्लास और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button