उत्तर प्रदेशताजा खबरेंदेश

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की मौत

सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सैनिक का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button