मोहम्मदी में बड़ा हादसा टला, युवक ने पानी में डूबे पांच स्कूली बच्चों की बचाई जान

मोहम्मदी। क्षेत्र के मुन्फ्फरापुर छोह गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक गाड़ी पानी में डूब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंचे। इसी दौरान गांव के युवक रामू कश्यप ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए पानी में छलांग लगा दी। रामू ने गाड़ी में फंसे पांचों स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बच्चों के बच जाने से बड़ा हादसा टल गया।बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने रामू कश्यप के साहस की सराहना की। विधायक ने भी रामू के अदम्य साहस और तत्परता की प्रशंसा करते हुए उसे सम्मानित किया।इस दौरान रामू कश्यप ने कहा, “विधायक जी, मेरे गांव की बात थी, तभी मैं पानी में कूद गया।”वहीं विधायक ने रामू की हौसला-अफजाई करते हुए कहा, “शाबाश रामू, शाबाश। तुम्हारे साहस और तत्परता ने पांच बच्चों की जान बचाई।”घटना के बाद ग्रामीणों ने भी रामू कश्यप के साहस की सराहना की और उसे क्षेत्र के लिए मिसाल बताया।




