उत्तर प्रदेशताजा खबरेंदेश

बीमारी से परेशान युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

गुर्दे खराब होने की जानकारी मिलने के बाद से चल रहे थे परेशान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव में बीमारी से परेशान एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। गांव निवासी 45 वर्षीय जगदीश का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के मुताबिक, जगदीश काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। वह मन्नू खंडेलवाल के प्लांट में चौकीदारी का काम करते थे। हाल ही में उन्होंने अपनी जांच कराई थी, जिसमें उनके गुर्दे खराब होने की जानकारी मिली। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। बताया जा रहा है कि बीमारी की गंभीरता का पता चलने के बाद से वह काफी परेशान थे।

परिजनों के अनुसार, इसी बीच जगदीश ने पेड़ से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची रोजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button