उत्तर प्रदेशताजा खबरें

‘मतदान बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा में गूंजे मताधिकार की रक्षा के नारे

युवा कांग्रेस ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठाई मांग

शाहजहांपुर। प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिला युवा कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में ‘मतदान बचाओ, देश बचाओ यात्रा’ निकाली गई। मोटरसाइकिल रैली कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से शुरू होकर बहादुरगंज, घंटाघर, लाल इमली चौराहा और रोडवेज होते हुए शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर पहुंची। यहां चादर चढ़ाने के साथ यात्रा का समापन हुआ।यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘मतों की चोरी बंद करो’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ जैसे नारे लगाए। उन्होंने मतदान की निष्पक्षता और मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा आवश्यक है। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला और कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने भी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Related Articles

Back to top button