उत्तर प्रदेशताजा खबरें

डीएम ने देवहा नदी के कटान का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए तत्काल कटानरोधी कार्य के निर्देश

पीलीभीत। जिलाधिकारी ने मंगलवार को तहसील सदर क्षेत्र के नवकुंड (नाकुड़) गांव पहुंचकर देवहा नदी के कटान का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने नदी के किनारे कटान से प्रभावित एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर तत्काल कटानरोधी कार्य कराया जाए, ताकि नदी के कटान से ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्र को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कटान प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। प्रशासन द्वारा नदी के कटान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button