उत्तर प्रदेशताजा खबरेंदेश

बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे समाजसेवी संजय गुप्ता, बांटी राहत सामग्री ख्वाजा फिरोज वार्ड में जरूरतमंदों को वितरित की राशन किट, मदद मिलने से खिले चेहरे

शाहजहाँपुर। बाढ़ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कई इलाकों में घरों में पानी घुसने से लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। वहीं, रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कमी से भी प्रभावित परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कठिन समय में समाजसेवी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं।इसी क्रम में समाजसेवी संजय गुप्ता पाइप वाले ने ख्वाजा फिरोज वार्ड का दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराईं। राहत सामग्री पाकर प्रभावित लोगों के चेहरों पर राहत नजर आई। परिवारों ने मदद के लिए संजय गुप्ता का आभार व्यक्त किया।बताया गया कि बीते दिनों हुई तेज बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। खन्नौत नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में दाखिल हो गया। ख्वाजा फिरोज मोहल्ला भी जलभराव से प्रभावित रहा। घरों में पानी भर जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई परिवारों को सुरक्षित रहने के लिए बाढ़ राहत केंद्रों में शरण लेनी पड़ी।इसी दौरान संजय गुप्ता ने प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर जरूरत के सामान वाली राशन किट वितरित की। सहायता मिलने पर स्थानीय लोगों ने उनके प्रयास की प्रशंसा की।संजय गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना उनका सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने का अवसर उनके लिए सौभाग्य की बात है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर आगे भी बाढ़ प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता की जाएगी।

Related Articles

Back to top button