शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान से फसलों को हुए नुकसान को लेकर क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किसानों को तत्काल राहत एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने कहा है कि ददरौल विधानसभा क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले 48 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश और तेज आंधी-तूफान का प्रकोप जारी है। इसके चलते खेतों में पककर तैयार खड़ी धान, मक्का, गन्ना और तिल की फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है।पत्र के अनुसार तेज आंधी से धान की फसल खेतों में गिर गई है, जबकि जलभराव के कारण धान की बालियां पड़ने और फसल सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। पत्र में प्रारंभिक आकलन के आधार पर किसानों को 80 से 90 प्रतिशत तक नुकसान होने की बात कही गई है। विधायक ने कहा कि कटाई से ठीक पहले आई आपदा से किसानों की कई महीनों की मेहनत और पूंजी प्रभावित हुई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *