शाहजहांपुर। तेज हवा और भारी बारिश के चलते शाहजहांपुर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर पेड़ बिजली के पोल और विद्युत तारों पर गिरने से बिजली व्यवस्था बाधित हुई।विद्युत आपूर्ति को शीघ्र सामान्य करने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी युद्ध स्तर पर मरम्मत एवं बहाली कार्य में जुटे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में पेड़ों को हटाने तथा क्षतिग्रस्त पोल और तारों को दुरुस्त करने का कार्य लगातार जारी है।शाहजहांपुर अधीक्षण अभियंता अनुज कुमार सिंह ने आमजन से अपील की है कि बारिश और तेज हवा के दौरान टूटे हुए विद्युत तारों, क्षतिग्रस्त पोलों अथवा विद्युत उपकरणों के पास न जाएं और उन्हें छूने का प्रयास बिल्कुल न करें। यदि कहीं विद्युत तार जमीन पर गिरे दिखाई दें तो उस स्थान से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और आसपास के लोगों को भी वहां जाने से रोकें।वही पुवायां के उपखंड अधिकारी राजू कुमार ने अपील की है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में स्वयं विद्युत लाइन को ठीक करने या तारों को हटाने का प्रयास न करें। किसी भी विद्युत दुर्घटना से बचने के लिए विभागीय कर्मचारियों के मरम्मत कार्य में सहयोग करें और विद्युत आपूर्ति बहाल होने तक धैर्य बनाए रखें।विद्युत विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही हैं और विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित रूप से जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *