उत्तर प्रदेशताजा खबरेंदेश

सड़कों की गुणवत्ता पर महापौर सख्त, समयसीमा में विकास कार्य पूरे करने के निर्देश

निर्माणाधीन और तैयार सड़कों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को मानकों के अनुरूप काम कराने की हिदायत

शाहजहांपुर। महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने शनिवार को नगर के विभिन्न इलाकों में निर्माणाधीन और नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति परखी। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरुरानी, संबंधित अधिकारी और क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़क निर्माण की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और तय समयसीमा के भीतर काम पूरा कराया जाए, जिससे आम नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।इसके बाद नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निरीक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं की समीक्षा की गई। महापौर ने विकास कार्यों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नगर में चल रहे निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और उनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ नागरिकों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि नगरवासियों को बेहतर सड़कें और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके।

Related Articles

Back to top button