ताजा खबरेंउत्तर प्रदेश

किसानों की समस्याओं को लेकर पुवायां तहसील में भाकियू टिकैत का प्रदर्शन

पुवायां। किसानों की विभिन्न समस्याओं और लंबित कार्यों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने पुवायां तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान प्रदर्शन किया।इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने किसानों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसान हितों से जुड़े मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए।प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और प्रशासन से समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे भी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

Related Articles

Back to top button