पुवायां में भाकियू टिकैत का धरना खत्म, किसानों की मांग पर 12 अक्टूबर से शुरू होगी धान खरीद
जिला अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जिलाधिकारी ने बदली तारीख
पुवायां। पुवायां की गल्ला मंडी में धान खरीद केंद्र की तारीख को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और पुवायां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जिलाधिकारी ने धान खरीद केंद्र की तारीख 15 अक्टूबर से बदलकर 12 अक्टूबर कर दी। मांग स्वीकार होने के बाद धरना समाप्त करा दिया गया।किसानों ने धान खरीद केंद्र की निर्धारित तारीख को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी। इस संबंध में भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी। किसानों ने पुवायां एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर धान खरीद जल्द शुरू कराने की मांग की।मामले में जिलाधिकारी द्वारा धान खरीद की तारीख 12 अक्टूबर निर्धारित किए जाने के बाद किसानों को राहत मिली। मांग पूरी होने पर धरना समाप्त कर दिया गया।



