रोजगारउत्तर प्रदेशताजा खबरें
परशुरामपुरी में सांवरिया सेठ एंटरप्राइजेज मेगा मार्ट का भव्य शुभारंभ, कुंवर जागृत प्रसाद ने किया उद्घाटन

नए प्रतिष्ठान की शुरुआत से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद
शाहजहांपुर। परशुरामपुरी में सांवरिया सेठ एंटरप्राइजेज (ब्रांडेड मेगा मार्ट) का भव्य शुभारंभ हुआ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य कुंवर जयेश प्रसाद के पुत्र कुंवर जागृत प्रसाद ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।शुभारंभ के अवसर पर कुंवर जागृत प्रसाद ने प्रतिष्ठान के संचालक प्रखर मिश्रा, पुत्र अनुराग मिश्रा (राजू जी), को नए व्यवसाय की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।नए मेगा मार्ट के खुलने से क्षेत्र के लोगों को खरीदारी की सुविधा मिलने के साथ ही स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई।




