उत्तर प्रदेशताजा खबरें

बाढ़ प्रभावित 644 किसानों को मिली करीब 25 लाख की सहायता

तहसील मुख्यालय पर वितरित किए गए प्रतीकात्मक चेक, सर्वे पूरा होने पर अन्य पात्र किसानों को भी मिलेगा लाभ

जलालाबाद। तहसील जलालाबाद क्षेत्र में बाढ़ से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को राहत देने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को तहसील मुख्यालय पर कृषि निवेश अनुदान के तहत किसानों को सहायता राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता और भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को चेक प्रदान किए।इस दौरान एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे लगातार कराया जा रहा है। अब तक 644 किसानों के बैंक खातों में करीब 25 लाख रुपये कृषि निवेश अनुदान के रूप में भेजे जा चुके हैं।उन्होंने कहा कि फसल क्षति का सर्वे पूरा होने के बाद जो किसान पात्र पाए जाएंगे, उन्हें भी शीघ्र ही सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को शासन की ओर से अनुमन्य राहत समय से उपलब्ध कराई जाए।एसडीएम ने किसानों से अपील की कि फसल नुकसान से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराकर सर्वे कार्य में सहयोग करें, ताकि पात्र किसानों को राहत राशि दिलाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण विनोद कुमार अग्निहोत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button