ताजा खबरेंउत्तर प्रदेशरोजगार

पसगवां CHC में आशा कार्यकर्ताओं का हल्लाबोल, ‘2 हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं’ के नारों से गूंजा परिसर

मानदेय बढ़ोतरी समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार का ऐलान; 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव की चेतावनी

पसगवां, लखीमपुर खीरी। मानदेय बढ़ाने और लंबे समय से लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने सीएचसी पसगवां में जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले जुटीं कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर से सड़क तक नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो 23 अक्टूबर को लखनऊ में होगा महापड़ाव—यूनियन ने दी चेतावनी।

प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इनमें मानदेय वृद्धि, बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान, बीमा और मातृत्व अवकाश समेत अन्य मांगें शामिल हैं।सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा ने कहा कि प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार की अस्पताल प्रशासन को पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। अचानक काम बंद करना उचित नहीं है। हालांकि, कार्यकर्ताओं का ज्ञापन प्राप्त कर लिया गया है और उसे नियमानुसार उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है।यूनियन पदाधिकारियों ने साफ किया कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 23 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित महापड़ाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button