तिलहर व पुवायां में श्रद्धा के साथ मनाई गई किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती


शाहजहांपुर। किसान मसीहा एवं भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती जनपद शाहजहांपुर के तिलहर और पुवायां क्षेत्र में श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं में किसान नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों ने बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।तिलहर स्थित चीनी मिल के गेस्ट हाउस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन और किसान हितों के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और शोषित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित किया। उन्होंने किसानों को संगठित होकर अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा दी।पुवायां में भी किसानों एवं भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा टिकैत के विचार और किसान हितों के लिए उनका संघर्ष आज भी किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है।किसान नेताओं ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बताए रास्ते पर चलना और गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के दौरान किसान एकता को मजबूत करने और किसान हितों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।इस दौरान राकेश टिकैत, राजवीर सिंह जादौन, अजीत सिंह बापू जी, विजेंद्र यादव, अनिल सिंह यादव, हरविंदर सिंह थिंड, संजीव अवस्थी, राजा खान, पवन खटाना, अनुज सिंह लोधी, अनुज वर्मा, डॉ. सत्यम राजपूत और सत्यपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।




