उत्तर प्रदेशताजा खबरेंदेश

अपर्णा बनीं एक दिन की जीआरपी थाना प्रभारी

10वी की छात्रा ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी

शाहजहाँपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की 10वी की छात्रा अपर्णा मिश्रा को एक दिन का जीआरपी थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली समझी और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में इंस्पेक्टर रमाकर यादव ने छात्रा का स्वागत किया। उन्हें पुलिस की जिम्मेदारियों और ड्यूटी रजिस्टर की जानकारी दी गई। अपर्णा ने रजिस्टर का अवलोकन भी किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया। इंस्पेक्टर रमाकर यादव ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है।

Related Articles

Back to top button