पीलीभीत में डेढ़ करोड़ रुपये से बनेंगे दो हेलीपैड, बीसलपुर और बिलसंडा को मिली मंजूरी

पीलीभीत। जिले में हवाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कदम उठाते हुए बीसलपुर और बिलसंडा में दो हेलीपैड बनाए जाएंगे। इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है। दोनों स्थानों पर निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में जुटा है।जानकारी के मुताबिक, जिले में कुल पांच स्थानों पर हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इनमें से फिलहाल दो स्थानों, बीसलपुर और बिलसंडा, को स्वीकृति मिली है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।दोनों हेलीपैड बनने से क्षेत्र में हवाई संपर्क सुविधाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, जरूरत पड़ने पर प्रशासनिक गतिविधियों और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान हेलीकॉप्टर के संचालन के लिए सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।फिलहाल निर्माण कार्य शुरू होने से पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी किए जाने की तैयारी है।



