शिक्षाउत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज, 5 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं; पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए बनेगा रिवर्स टाइम टेबल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी। विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम समय से पूरा कराने और परीक्षा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के लिए रिवर्स टाइम टेबल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में अधिकारियों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यूट्यूब लाइव के माध्यम से शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों से संवाद कर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।निर्देशों के तहत विद्यालयों में निर्धारित समय के भीतर पाठ्यक्रम पूरा कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को मॉडल प्रश्नपत्रों के माध्यम से नियमित मॉक टेस्ट कराने की सलाह दी गई है, ताकि वे परीक्षा के पैटर्न से परिचित हो सकें और समय प्रबंधन का अभ्यास कर सकें। शिक्षकों से कहा गया है कि वे परीक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षण कार्य की योजना बनाएं और विद्यार्थियों की तैयारी का नियमित आकलन करें। मॉक टेस्ट के जरिए विद्यार्थियों की कमजोरियों को चिह्नित कर उन्हें दूर करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।विभाग का उद्देश्य निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयार करना है।

Related Articles

Back to top button